Report by : Santram Pandey
Published at :
निर्माणाधीन गैस इंसुलेटेड उप केंद्र का स्थलीय निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। जिलाधिकारी द्वारा जनपद मेरठ के तहसील मवाना के ग्राम अहमदपुरी में पावर ग्रिड मेरठ सिंभावली ट्रांसमिशन लिमिटेड द्वारा निर्माणाधीन गैस इंसुलेटेड उप केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर श्री ए0अहमद सीईओ पावर ग्रिड एवं उप जिलाधिकारी मवाना भी साथ में उपस्थित रहे। मौके पर फरवरी 2021 से कार्य प्रारंभ किया गया है तथा परियोजना का लगभग 70ः कार्य पूर्ण हो गया है। 1-15 हेक्टेयर जमीन की रजिस्ट्री तथा 0ण्8 हेक्टेयर जमीन किसानों से क्रय होना शेष है।
उपरोक्त परियोजना से 400 तथा 220 विद्युत आपूर्ति यूपीपीसीएल को की जानी प्रस्तावित है। स्थल पर सभी प्रकार की मशीनें कोरिया से पहुंच चुकी हैं तथा ट्रांसफार्मर बीएचईएल भोपाल से आ रहे हैं। श्री अहमद द्वारा बताया गया कि आगामी जुलाई माह तक कार्य पूर्ण होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उपरोक्त परियोजना पूर्ण होने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश को और 4500 मेगावाट ऊर्जा पारेषण की जा सकती है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›