Report by : Santram Pandey
Published at :
कलिकावतार प्रसंग के साथ संगीतमयी श्रीमद भागवद कथा का हुआ समापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 सुलतानपुर। वेलामोहन में श्रीकृष्ण के देह त्याग और कलिकावतार प्रसंग प्रस्तुति के साथ संगीतमयी श्रीमद भागवद कथा, ज्ञान महायज्ञ का समापन हुआ। इसके साथ ही आज महाप्रसाद का आयोजन भी सम्पन्न हुआ।
     कथा के आयोजक सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि सात दिवसीय कथा का बड़ा ही मार्मिक और भक्तिपूर्ण मनोरंजक प्रस्तुति से कथावाचक आचार्य अमरदेव जी महाराज ने लोगो का भाव विभोर कर दिया। कथा का समय शाम तीन बजे से ही श्रोताओं की भीड़ उमड़ पड़ती थीं। इनके प्रवचन के यूट्यूब लाइव प्रसारण से लोगो ने घर बैठ कर भी कथा का आनन्द उठाया। व्यवस्था में लगे समर बहादुर सिंह, मनीष सिंह, अभिषेक सिंह, रवि प्रताप सिंह व हनुमंत सिंह आदि लोग श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहें। कथा के पूर्णाहुति के साथ महाप्रसाद का भी वृहद आयोजन किया गया, जिसमें हजारो ने  भाग लिया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›