menka g jpg

बिना भेदभाव एक-एक लोगों की जिंदगी में खुशियां लाना हमारा राजनीतिक मकसद: मेनका

0 minutes, 0 seconds Read

सुलतानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर की सांसद मेनका संजय गांधी में आज अपने दौरे के चैथे अंतिम दिन दूबेपुर ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डिंपल सिंह के संयोजन में आयोजित ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्य की बैठक को संबोधित किया। श्रीमती गांधी ने पंचायत जनप्रतिनिधियों से भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष में वोट भी मांगा। श्रीमती गांधी ने पंचायत जन प्रतिनिधियों से कहा कि जिले के संपूर्ण विकास के लिए भाजपा का एमएलसी होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी स्वच्छ छवि व ईमानदार जनप्रतिनिधि हैं जो चार टर्म से एमएलसी हैं। उन्होंने कहा प्रधान व बीडीसी क्षेत्र की प्रमुख ताकत होते हैं। मुझे आशा और विश्वास है कि दुबेपुर अपनी पूरी ताकत विधान परिषद चुनाव में दिखाएगा। श्रीमती गांधी ने यहां पर भुल्की गांव से सात बार प्रधान रहे मो. रिजवान को सम्मानित किया। सम्मेलन को भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह व नवनिर्वाचित सुल्तानपुर भाजपा विधायक विनोद सिंह ने भी संबोधित किया। शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा इतिहास में पहली बार भाजपा की योगी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर पूरा ध्यान दिया है। उन्होंने सांसद के कार्यो की सराहना की। शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा ग्राम प्रधान व बीडीसी का सम्मान व क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकताओं में होगा। पूर्व मंत्री व विधायक विनोद सिंह ने कहा सांसद श्रीमती गांधी ने सेवा कार्यों की परंपरा का जो मील का पत्थर गाड़ा है वह हमारे लिए आदर्श बन गया है। अगर सांसद का एक अंश भी हम सब में आ जाएगा यकीन मानिए आपके गांव का विकास हो जाएगा। इसके उपरांत श्रीमती गांधी ने कोहड़ा शिवनगर माधवपुर, रामापुर सहित आधे दर्जन जन चैपालों के माध्यम से जन शिकायतों का निस्तारण किया। चैपालों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा बिना भेदभाव एक-एक लोगों की जिंदगी में खुशियां लाना उनका राजनीतिक मकसद हैं। सांसद श्रीमती गांधी ने जन चैपालों में संसदीय क्षेत्र में कराए गए विभिन्न कार्यो की विस्तार से चर्चा की।

author

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Similar Posts

error: Copyright: mail me to info@eradioindia.com