Report by : Neha Singh
Published at :
मंगल पांडे की जयंती पर प्रधानमंत्री ने साझा की मेरठ की तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ, शहीद मंगल पांडे की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरठ की यादों को ताजा करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने इंटरनेट मीडिया पर मेरठ दौरे का फोटो साझा करके शहीद मंगल पांडे पर उन्हें शत-शत नमन किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक शहीद मंगल पांडे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इंटरनेट मीडिया पर प्रधानमंत्री ने अपने मेरठ दौरे की फोटो को साझा किया है, जिसमें वे शहीद मंगल पांडे को नमन कर रहे हैं।

गौरतलब है कि 02 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विवि का शिलान्यास किया था। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से कार के जरिए मेरठ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरठ में शहीद स्मारक का दौरा किया। वहां पर प्रधानमंत्री ने राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय परिसर स्थित शहीद स्मारक में शहीद मंगल पांडे की प्रतिमा को नमन किया था।

इसके बाद प्रधानमंत्री ने क्रांति उद्गम स्थल और औघड़नाथ मंदिर में दर्शन किए थे। बैरकपुर की छावनी में तैनात मंगल पांडे ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह किया था। इसके बाद अंग्रेजों ने उन्हें फांसी दे दी। इसके बाद 10 मई 1857 को मेरठ से क्रांति की ज्वाला भड़क उठी।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›