Report by : News Desk
Published at :
श्रम कल्याण परिषद का सदस्य बनने पर राजकुमार कौशिक सम्मानित श्रम कल्याण परिषद का सदस्य बनने पर राजकुमार कौशिक सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन

L Block Police Chauki Shastrinagar के निकट एक भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन जेजे सेल के जिला प्रभारी मुन्नू कमालपुरिया के द्वारा किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष /राज्यमंत्री पंडित सुनील भराला व विशिष्ट अतिथि के तौर पर राजकुमार कौशिक, सदस्य श्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश सरकार पहुंचे।

श्रम कल्याण परिषद का सदस्य बनने पर राजकुमार कौशिक सम्मानितश्रम कल्याण परिषद का सदस्य बनने पर राजकुमार कौशिक सम्मानित

आपको बता दें कि राजकुमार कौशिक को श्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश सरकार में विशेष सदस्य मनोनीत होने के बाद एक भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में पहुंचने पर राजकुमार कौशिक का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री पंडित सुनील भराला ने मंच से संबोधित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

साथ ही श्रम कल्याण परिषद की योजनाओं से सभी को अवगत कराया वही श्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश सरकार में सदस्य मनोनीत होने के बाद राजकुमार कोशिक ने भव्य स्वागत के बाद सभी को हृदय की गहराइयों से धन्यवाद दिया, कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्रम कल्याण परिषद का सदस्य बनने पर राजकुमार कौशिक सम्मानित
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›