Report by : editor
Published at :
इंदिरा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी
विज्ञापन
विज्ञापन
  • मनोज मिश्र || मेरठ

पुराना के ब्लॉक शास्त्री नगर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के बाद कांग्रेस नेताओं में रोष देखा जा रहा है। महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्त्ताओं ने महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के नेतृव में जिला अधिकारी के नाम ज्ञापन दिया है।

कांग्रेसियों ने ज्ञापन में कहा है कि, रविवार की शाम को कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा पुराने के ब्लॉक शास्त्री नगर के पार्क में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा  क्षतिग्रस्त होने के बाद महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा  विरोध करने पर थाना नौचंदी के स्तर पर मरम्मत कराई गई। महानगर कांग्रेस कमेटी मांग करती है कि खंडित व जर्जर प्रतिमा के स्थान पर तत्काल नई प्रतिमा लगाई जाए, साथ ही प्रतिमा पर छतरी और पार्क का सौंदर्य करण कराया जाए।

महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की है ताकि भविष्य में कोई इस तरह की गलती ना कर सके।

 क्या माहौल बिगाड़ना चाहते हैं लोग

आपको बता दें कि भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के पीछे शरारती तत्वों का हाथ है और ऐसे में पुलिस को तत्काल इस प्रकरण की जांच करते हुए आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।पिछले कई वर्षों से इंदिरा गांधी की मूर्ति पुराना के ब्लॉक पार्क में विद्यमान है, लेकिन अब इस पर भी शरारती तत्वों की नजरें थम गई हैं ऐसे में लगता है कि मेरठ में इस तरह के नए-नए कारनामे कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

नीचे ईमेज पर क्लिक करके ओशो रजनीश जी की जीवन बदल देने वाली किताबों को मंगवा सकते हैं-

इंदिरा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›