Report by : News Desk
Published at :
चूहे भी कर सकते है आपको बीमार, रहिए सतर्क
विज्ञापन
विज्ञापन

घर कितना भी खूबसूरत और साफ सफाई वाला हो, छोटे उछलते कूदते चूहे घर में कहीं न कहीं से किसी तरह अपनी जगह बना ही लेते हैं। हम सभी के घर के आसपास चूहे घूमते दिख ही जाते हैं और जैसे ही उन्हें मौका मिलता है, वह घर में घुस जाते हैं। चूहों के घर में आते ही उनका आतंक शुरू हो जाता है। घर की चीजों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही चूहे आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। दरअसल, घर में मौजूद ये चूहे आपको कई तरह की बीमारियों का शिकार बना सकते हैं, जिनमें से कुछ जानलेवा भी साबित हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि चूहे आपके घर में कौन सी बीमारियां फैला सकते हैं, जिससे सावधान रहने की जरूरत है…

रैट बाइट फीवर

बाहर नाली या गंदगी से निकल कर जब चूहे घरों में घुसते हैं, तो ये अपने साथ लेकर ढेर सारे पैरासाइट भी लेकर आते हैं, जो कई बीमारियों का कारण बनते हैं। उन्ही में से एक है रैट बाइट फीवर। ये बैक्टीरिया के कारण होने वाला फीवर है। रैट-बाइट फीवर एक दुर्लभ जीवाणु रोग है जो आमतौर पर संक्रमित चूहों के काटने से फैलता है। रैट-बाइट फीवर तब भी फैल सकता है जब कोई संक्रमित चूहा आपको खरोंचता है या आप चूहे की लार (थूक), मल (पूप) या मूत्र (पेशाब) के संपर्क में आते हैं। आरबीएफ एक गंभीर और यहां तक ​​कि जानलेवा संक्रमण हो सकता है।

प्लेग

ये भी एक एपिडेमिक इन्फेक्शन है, जो चूहों में पाए जाने वाले बैक्टीरिया के कारण होता है। ये भी चूहे के काटने से ही फैलता है और इसमें फीवर, ठंड, कंपकपी, कमजोरी और सिरदर्द जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं। ये एक जानलेवा बीमारी है, जिससे बचाव ही इसका प्राथमिक इलाज है।

हंता वायरस

यह चूहों से फैलने वाला एक वायरल फीवर, जो हैंटा वायरस के कारण होता है। ये दो प्रकार का होता है, हैंटा वायरस पल्मोनरी सिंड्रोम और हेमोरेजिक फीवर विथ रीनल सिंड्रोम। ये एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है, लेकिन इससे गंभीर रूप से लंग्स और किडनी डैमेज होने की संभावना होती है।

हेलमिंथ डिजीज

चूहों के यूरीन से संक्रमित पानी या खाना खाने के कारण टेपवॉर्म, राउंड वॉर्म जैसे हेलमिंथ शरीर में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे हेलमिंथियासिस हो सकता है। ये पेट दर्द, कमजोरी, उल्टी और मितली जैसी समस्या पैदा करते हैं, जिससे आंतें प्रभावित होती हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›