Report by : Santram Pandey
Published at :
सुलतानपुर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानंदनगर में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
संघ के सह प्रान्त प्रचारक मुनीश जी के मुख्य आतिथ्य व विभाग प्रचारक अजीत जी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कवि, साहित्यकारो ने अपनी प्रस्तुति से लोगो को मंत्रमुग्ध किया। फगुआ, कविता व भजन प्रस्तुति के साथ हास्य कविता भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में डॉ जेपी सिंह, भोला नाथ अग्रवाल, गिरीश पांडेय, लक्ष्मी नारायण शुक्ल, शालिनी मिश्रा ने अपनी प्रस्तुतियों से वाहवाही लूटी। व्यवस्था में डॉ पवनेश मिश्र, अजय सिंह, अभिषेक, भूपेंद्र सिंह आदि रहे।

