Report by : Neha Singh
Published at :
सड़क पर खड़े ट्रक में स्कॉर्पियो टकराई, दो की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन

देवरिया। मदनपुर थाना क्षेत्र में बरहज-रुद्रपुर मार्ग पर तेज गति से आ रही स्कार्पियो खड़े ट्रक में घुस गई। इस हादसे में स्कार्पियो सवार दो युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतकों की पहचान करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मदनपुर थाना क्षेत्र के कोरवा गांव के रहने वाले कृष्णा यादव (40) पुत्र रमाकांत यादव पड़ोसी गांव टड़वा के संजय सिंह (35) पुत्र शिवराज सिंह और मनोज (32) पुत्र शेषनाथ यादव को साथ शुक्रवार की रात किसी कार्य से बरहज गए हुए थे। देर रात को तीनों स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर वापस गांव आ रहे थे। यहां बरहज रुद्रपुर मार्ग पर टड़वा गांव के समीप आरटीओ वाहनों चेकिंग हो रही थी। अधिकारी एक ट्रक को रोक कर कागजों की जांच कर रहे थे।
इसी बीच पीछे से तेज गति से स्कॉर्पियो आई और ट्रक में घुस गई। हादसे में स्कार्पियो सवार किशुन यादव और संजय सिंह की मौके पर मौत हो गई, वहीं मनोज यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद भीड़ एकत्र हो गई और आक्रोशित लोगों ने एआरटीओ के एक कर्मचारी को मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने दुर्घटना की सूचना मदनपुर थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची मदनपुर पुलिस ने घायल मनोज और कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›