Report by : Neha Singh
Published at :
सीतापुर में दरोगा ने गोली मार की आत्महत्या
विज्ञापन
विज्ञापन

सीतापुर – उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के मछरेहटा में तैनात एक दरोगा ने शुक्रवार को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार कर आत्महत्या कर ली।पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिन में लगभग दस बजे दरोगा मनोज कुमार ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। पुलिस कर्मियों ने थाना परिषद के पीछे देखा कि दरोगा घायल पड़े हैं उन्हें तत्काल मछरेहटा अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर व्यवस्था को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय उपचार के लिये भेजा जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि दरोगा मनोज कुमार (55) हल्का नंबर चार में तैनात थे। आज सुबह लगभग 10:00 बजे उन्होने थाना परिषद के पीछे अपने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार ली गंभीर व्यवस्था में पुलिस कर्मियों ने उन्हें मछरेहटा अस्पताल भेजा जहां पर उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय उपचार हेतु भेज जिला चिकित्सालय में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक जलाल कल्याणपुर जिला फतेहपुर के निवासी थे।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक को घटना के संबंध में जांच के लिए निर्देश दिया गया है। पुलिस मामले की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›