Report by : Santram Pandey
Published at : Updated at :
केसरिया रंग में रंगने लगी गंगनहर पटरी, गूंज रहा बोल बम
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। गंगनहर पटरी केसरिया रंग में रंगने लगी हैं। दिनभर शिवभक्तों के जत्थे भगवान शिव के नारे लगाते हुए पटरी से गुजरते हुए दिखाई दे रहे हैं। शनिवार को अधिकतर कांवड़िये बुलंदशहर क्षेत्र के निकले। वहीं, कांवड़ शिविरों में आने वाले शिवभक्तों की श्रद्धालुओं ने सेवा की और प्रसाद वितरण किया।
मवाना गंगनहरी पटरी पर बम बम भोले के जयकारों से कांवड़ मार्ग गूंज रहा है। भोलों की सेवा के लिए ग्रामीणों ने सेवा शिविर लगाने शुरू कर दिए हैं। हवन पूजन के साथ कांवड़ सेवा शिविरों का शुभारंभ किया गया है। इस बार सेवा शिविर संचालकों ने कांवड़ सेवा शिविरों को वाटर प्रूफ बनाया गया है जिससे बारिश के समय परेशानी न उठानी पड़े।
क्षेत्र में गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर शनिवार को बुलंदशहर क्षेत्र के कांवड़ियों की संख्या काफी बढ़ गई। शनिवार को सेवा शिविर में सुभाष गाबा, सुभाष रस्तोगी के साथ महेश आर्य आदि ने भोलों की सेवा की। वहीं, दूसरी ओर अभी भी कांवड़ मार्ग पटरी पर धड़ल्ले से भारी वाहन दौड़ रहे हैं। प्रशासन भारी वाहनों को रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
विशाल कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन
प्रतिवर्ष की भांति मवाना गंगनहर पटरी पर लगने वाले विशाल कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन विधिवत रूप से नागेंद्र कुमार समर्थ प्रांत संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद मेरठ प्रांत ने भगवान महादेव शिव जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विहिप अमर रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष सुभाष गब्बा, जिला कार्य अध्यक्ष हरविंदर छाबड़ा, जिला संयोजक बजरंग दल लाखन पोसवाल, जिला कोषाध्यक्ष महेश आर्य, नगर अध्यक्ष अमित रस्तोगी, जिला सत्संग प्रमुख मुकेश शर्मा, विकास कश्यप, सुभाष चंद रस्तोगी, सचिन गंगपुरी, आदित्य कंसल, अमित ढाका, मानव छावड़ा आदि रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›