Report by : Neha Singh
Published at :
इस बार मास्टर जी से सिलवाएं कुछ इस तरह के ब्लाउज़
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली। अगर आपके वॉर्डरोब में साड़ियों का तो अच्छा-खासा कलेक्शन है, लेकिन ब्लाउज़ के वही गिने-चुने आप्शन्स हैं, तो अपने साड़ी लुक में वैराइटी लाने के लिए आपको जरूरत है ब्लाउज़ के साथ एक्सपेरिमेंट करने की, तो आज हम आपको ब्लाउज़ के कुछ ऐसे डिज़ाइन्स दिखाने वाले हैं, जो आपके साड़ी लुक में लगा देंगे चार चांद और तो और आप इन ब्लाउज़ेस को स्कर्ट, लहंगे या फिर और तरह-तरह के और दूसरे बॉटम्स के साथ भी कैरी कर सकती हैं।
अगर आप डीप नेक ब्लाउज़ में कंफर्टेबल फील नहीं करती, तो आपके लिए हॉल्टर नेक ब्लाउज़ है बेस्ट ऑप्शन। इसमें आप अपनी कॉलरबोन को हाइलाइट कर सकती हैं। डीप बैक के साथ तो ये ब्लाउज़ और ज्यादा स्टाइलिश लगता है।

फुल स्लीव का फैशन सिर्फ सर्दियों में ही इस मौसम में भी ट्राई कर सकती हैं। इंडोर फंक्शन है, तो एम्बेलिश्ड स्लीव के साथ एक्सपेरिमेंट करें। आउटडोर में कंफर्टेबल रहने के लिए शीयर पैटर्न ट्राई करें। वैसे Bell स्लीव का भी ऑप्शन है, जिसमें स्लीव फुल रहती है, लेकिन नीचे से लूज़, जो स्टाइल के साथ आरामदायक भी होती है।
कुछ इस स्टाइल का ब्लाउज़ भी आप साड़़ी के साथ पहनकर अलग लुक पा सकती हैं। देखने में ये कुछ-कुछ पेप्लम स्टाइल है। साड़ी के अलावा ये ब्लाउज़ स्कर्ट, लूज ट्राउजर और जींस के साथ भी टीमअप कर सकती हैं। काफी यूनिक दिखेंगी।
कॉलर नेक स्लीवलेस ब्लाउज़ भी काफी स्टाइलिश और कंफर्टेबल ऑप्शन है साड़ी और कई दूसरे आउटफिट्स के साथ कैरी करने के लिए। देखने में ये काफी हद तक टॉप जैसा लगता है। इन ब्लाउज़ेस में साइड जिप का ऑप्शन रखें। जिससे फ्रंट या बैक से ब्लाउज़ वाला लुक न आए। तभी ये दूसरे आउटफिट्स के साथ भी अच्छे लगेंगे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›