Report by : News Desk
Published at : Updated at :
Vishundev Narayan Institute of higher education में सेमिनार का आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन
  • नालंदा से एसके भारती की रिपोर्ट

राजगीर प्रखंड के छबीलापुर अंतर्गत Vishundev Narayan Institute of higher education में नामांकित छात्र छात्राओं के बीच नर्सिंग क्षेत्र में नई पीढ़ी का भविष्य विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया।

नर्सिंग के क्षेत्र में नई युवा पीढ़ी भविष्य को तलाश रही है।नर्सिंग एक पूर्णकालिक पेशा है, और जिनके पास आवश्यक प्रशिक्षण और साख है, वे अस्पतालों, क्लीनिकों, स्वास्थ्य विभागों, या निजी स्वास्थ्य देखभाल प्रदाताओं के रूप में रोजगार पा सकते हैं।

Vishundev Narayan Institute of higher education में बीएससी नर्सिंग, जीएनएम नर्सिंग एवं एएनएम में प्रशिक्षण प्राप्त कर नर्सिंग के क्षेत्र में भविष्य बनाने के लिए युवा पीढ़ी आगे आ रही है।

ये बाते Vishundev Narayan Institute of higher education के डायरेक्टर डॉ शुभम प्रियदर्शी ने कही प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं के सेमिनार में कही। उन्होंने कहा की चिकित्सा जगत में नर्सिंग कोर्स का विशेष महत्व है।जीएनएम, बी एस सी एवं ए एन एम कोर्स पूरा करने के बाद सरकारी एवं प्राइवेट चिकित्सा जगत में आकर्षक वेतन दिया जाता है।यदि नए लोग इस प्रशिक्षण में सफल हो जाते हैं, तो उन्हें सरकारी पदों पर बेहतर वेतनमान के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

डब्लू एच ओ के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार स्वास्थ्य क्षेत्र में अभी भारत को 2024तक चालीस लाख नर्सों की जरूरत है। जीएन एम कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद स्टाफ नर्स, होम नर्स, हेल्थ विजिटर,कमयूनीटी हेल्थ वर्कर जैसे पदो पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

प्रभाकर एजुकेशनल एंड सोशल ट्रस्ट के सचिव शैलेंद्र कुमार प्रभाकर ने कहा की बिहार सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इस नर्सिंग कॉलेज में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की भी सुविधा प्रदान की जाएगी।उन्होंने कहा कि संस्थान में छात्र छात्राओं के लिए अनेकों सुविधाएं उपलब्ध है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›