Report by : Pratima Shukla
Published at :
Hindustan Unity Mission के कैम्प में 157 ने किया रक्तदान Hindustan Unity Mission के कैम्प में 157 ने किया रक्तदान
विज्ञापन
विज्ञापन

Hindustan Unity Mission: स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर अमृत महोत्सव के तहत आजादी का राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त हिंदुस्तानी यूनिटी मिशन के द्वारा रक्तदान कर मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अजय शर्मा सेवानिवृत्त डीएसओ और पूर्व मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक शर्मा के द्वारा किया गया।

इस दौरान 157 यूनिट रक्त वीरों के द्वारा रक्तदान की गई सभी रक्त वीरों के द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को समर्पित रक्तदान शिविर में रक्तदान किया और हिंदुस्तानी यूनिटी मिशन ने उनको रक्त वीर सम्मान से सम्मानित किया।

इस सेवा में इस सुमित शर्मा एडवोकेट राहुल कश्यप, दीपक सैनी, विनीत उपाध्याय, सुनील मनोठिया, अमन राजपूत, साहिल ठाकुर, पीयूष सिंह, आशीष कश्यप, साहिल सिंह, पुलकित गुप्ता, टोनी गोयल, अगम कुमार, आदित्य ठाकुर पीयूष सिंह, सिद्धांत सिंह, रितिक राठौर, मोहित सैनी,वरुण खट्टर,संजीव शास्त्री, मोहित सैनी गांधी नगर आदि मौजूद रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›