E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

eradio india general image || Normal Pic || Profile pic
मेरठ

रोडवेज से टकराई वैगनआर, चार की मौत

मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। मुजफ्फरनगर से मेरठ जा रही सोहराब गेट डिपो की बस से मंसूरपुर के निकट विपरीत दिशा से आ रही वैगरआर कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हुई है।

हादसा सुबह पौने नौ बजे हुआ। वैगरआर में पांच लोग सवार थे। जिनमें से दो की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो को जिला चिकित्सालय में मृत घोषित किया गया। एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है।

2773c19b06fc0d688fa077010794613b40faa189928af43bfb228dccb26698b9
नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।