• मनोरंजन
  • सलमान के गाने ‘ओ बल्ले बल्ले’ ने मचाई धूम

    Untitled 7 jpg

    ई रेडियो इंडिया

    सलमान खान की अपकमिंग मूवी ‘किसी का भाई किसी की जान’ का जहां दर्शकों के बीच उत्साह बना हुआ है। तो वहीं अब सलमान की फिल्म का एक और नया गाना रिलीज हो चुका है, जो सोशल मीडिया पर तुरंत ही वायरल हो गया और काफी धूम मचा रहा है।

    फिल्म के मेकर्स ने 17 अप्रैल को ‘ओ बल्ले बल्ले’ शीर्षक वाले गाने को रिलीज किया। इस गाने में सलमान खान पंजाबी स्टाइल में डांस करते नजर आ रहे हैं। गाने में सलमान के डांस मूव्स देखने वाले हैं। वीडियो सॉन्ग में सलमान के साथ सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल, शहनाज गिल और पलक तिवारी भी पंजाबी स्टाइल में डांस करते नजर आए। वहीं, इस गाने में फैंस को शहनाज और राघव की केमिस्ट्री भी देखने को मिली।

    ओ बल्ले बल्ले’ गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं और म्यूजिक के साथ आवाज सुखबीर ने दी है। आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद के मौके पर 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    059b7838b0ee35f0f4b29a67fa6e6129

    Nisha Pal

    निशा पाल पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता कर रही हैं और समाचारों की गहरी परख के साथ एंकरिंग करने की शौकीन हैं। ई-रेडियो इंडिया में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।
    1 mins