Report by : Nisha Pal
Published at :
Amit Shah: अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस के सत्ता में आने से होगे दंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

ई रेडियो इंडिया

कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कुछ ऐसा कह दिया जिसे लेकर कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल अमित शाह ने अपने बयान में कहा था कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रदेश में  दंगे होंगे। इस पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है और अमित शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही कांग्रेस चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत की है। 

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ऐसा कैसे कह सकते हैं कि कहते हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो सांप्रदायिक दंगे होंगे। उन्होने कहा कि हमने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ लोगों में शत्रुता फैलाने और विपक्ष को बदनाम करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है और साथ ही चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत की है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›