Report by : Nisha Pal
Published at :
Updated at :
ई रेडियो इंडिया
यूपी निकाय चुनाव को लेकर सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं। शनिवार को उन्होंने शहर के सरस्वती विद्या मंदिर अली नगर में व्यापारियों से संवाद किया और अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है।
संबोधन के दौरान सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले माफिया गिरी होती थी। गुंडा टैक्स वसूला जाता था गरीबों की जमीन कब्ज़ाई होती थी। व्यापारियों से रंगदारी वसूली जाती थी। व्यापार करना मुश्किल था यही वजह है कि व्यापारी यहां निवेश करने में कतराते थे। आज यूपी में कानून का राज स्थापित है। व्यापारी बेखौफ होकर व्यापार कर रहे हैं। लगातार यूपी में निवेश हो रहा है क्योंकि व्यापारियों को यह एहसास हो चुका है कि यूपी से ज्यादा सुरक्षित कोई जगह नहीं है

