• मेरठ
  • Kanohar Lal Mahavidyalay में हिंदी भाषा एवं साहित्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

    Kanohar Lala Mahavidyalay में हिंदी भाषा एवं साहित्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

    Kanohar Lala Mahavidyalay के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में 12 सितंबर को हिंदी भाषा एवं साहित्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ आदरणीय प्राचार्या प्रो. अलका चौधरी जी के दिशा निर्देशन में हुआ। हिंदी भाषा एवं साहित्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हिंदी भाषा को शुद्ध पढ़ने, लिखने के व्याकरणिक ज्ञान के साथ-साथ साहित्य के विविध आयाम गद्य-पद्य, नाटक, मुहावरा, अलंकार, छंद इत्यादि के ज्ञान से परिपूर्ण था।

    Kanohar Lala Mahavidyalay में आयोजित इस प्रतियोगिता में आर.जी.पी.जी कॉलेज, देव नागरी कॉलेज, शहीद मंगल पाण्डेय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम, ईस्माइल नेशनल महिला पी जी कॉलेज, नानकचंद एंग्लो संस्कृत कॉलेज, मेरठ आदि की पांच –पांच छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम स्थान कु. अंशु यादव बी.एस.सी. (द्वितीय वर्ष) देवनागरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेरठ; द्वितीय स्थान कु. साक्षी एम.ए.तृतीय सेमेस्टर, तृतीय स्थान आरती बी.एड. कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय; प्रोत्साहन स्थान कु.सोनी , कु. सोनिया एन.एस.कॉलेज, कु. फरहा राणा आई.एन..पी.जी.कॉलेज मेरठ ने प्राप्त किया। पुस्कार और प्रमाण पत्र 14 सितम्बर 2023 को हिंदी दिवस पर प्रदान किया जाएगा। Kanohar Lala Mahavidyalay का यह शानदार कार्यक्रम प्रो. पूनम सिंह व सरस्वती जायसवाल के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ।

    968f05e4cf284faa3714e4bdb1779f34

    Pratima Shukla

    प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।
    1 mins