• उत्तर प्रदेश
  • मौसम ने बिगाड़ा इन जिलों का गणित, जानें क्या है मामला?

    weather update cold jpg

    घने कोहरे के बीच बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। आज 42 जिलों में मध्यम से हल्की बारिश और 40 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है। मथुरा, बरेली और सहारनपुर, नोएडा, गाजियाबाद में रातभर बारिश हुई। बरेली में रात 11 बजे से तड़के 5 बजे तक बारिश के साथ बिजली कड़कती रही। सहारनपुर में देर रात से बारिश हो रही है। मथुरा में रातभर बारिश के बाद गुरुवार सुबह धूप खिली है।

    इससे पहले, बुधवार को दोपहर के बाद मेरठ और गाजियाबाद में बारिश हुई। यूपी के अन्य 6 जिलों में बारिश-ओले गिर सकते हैं। सहारनपुर में बारिश से अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बरेली में सुबह न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। यहां आज भी 19 MM बारिश होने का अनुमान है। मथुरा में सुबह का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा है, जिसके दिन में 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

    प्रदेश के ज्यादातर शहरों में बादल होने की वजह से हल्की लेकिन बर्फीली हवाएं चलीं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी मामूली कमी आई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों तक बदल छाए रहेंगे। मौसम में फिलहाल कोई खास बदलाव नहीं दिखेगा।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins