• मेरठ
  • Optimus Healthcare Meerut के साथ जापानी कंपनी Instalimb ने किया करार

    Optimus Healthcare Meerut के साथ जापानी कंपनी Instalimb ने किया करार

    Optimus Healthcare Meerut के साथ जापान की कृत्रिम अंग बनाने वाली Instalimb कंपनी का ऑप्टिमस हेल्थकेयर के साथ मेरठ में करार हो गया है।

    जापान की कंपनी Instalimb, जो 3D प्रिंटिंग से कृत्रिम अंग बनाती है, मेरठ में अपने काम का विस्तार कर रही है। यह विस्तार मेरठ के अग्रणी पुनर्वास केंद्र, Optimus Healthcare Meerut के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदारी के जरिए हो रहा है।

    जापान की Instalimb कंपनी विश्व की अग्रणी कंपनी है जो उत्तम क्वालिटी के 3D तकनीक द्वारा ऑर्थोटिक्स व प्रोस्थोटिक्स बनाती है। ये कृत्रिम अंग बेस्ट क्वालिटी के साथ साथ बहुत कम क़ीमत में उपलब्ध है। इन कृत्रिम अंगों की सहायता से व्यक्ति आसानी से अपना जीवन यापन कर सकते है।

    जिन लोगो के किसी दुर्घटना के कारण या किसी बीमारी के कारण शरीर के हाथ या पैर या कोई अंग ख़राब हो जाता है और शरीर से अंग अलग कर दिया जाता है ऐसे लोगो के लिये ये कृत्रिम अंग वरदान साबित होते है।

    Optimus Healthcare Meerut बना केंद्र

    कृत्रिम अंगों के इस केन्द्र का शुभारंभ मेरठ में डॉ के पी सैनी जी के ऑप्टिमस हेल्थ केयर पर हुआ है। कृत्रिम अंगों की देखभाल में यह नया अध्याय मेरठ के लिए बहुत अच्छा है यहाँ पर रिहबिलिटेशन की भी सुविधा डॉ के पी सैनी द्वारा प्रदान की जायेगी।

    इसमें Instalimb की आधुनिक तकनीक और Optimus Healthcare Meerut की विशेषज्ञता को मिलाया गया है। इंस्टालिम्ब कृत्रिम अंगों की देखभाल में नई तकनीक ला रहा है। यह 3D प्रिंटिंग से व्यक्तिगत कृत्रिम अंग बनाता है। इसका उद्देश्य अंग हानि वाले लोगों की मदद करना है।

    साथ मिलकर जीवन बेहतर बनाना यह Instalimb और Optimus Healthcare Meerut ने मिलकर प्रण लिया है और दोनो विशेषज्ञ लोगों को बेहतर कृत्रिम अंग पहुँचाएँगे। इंस्टालिम्ब की तकनीक से तेजी से कृत्रिम अंग बनेंगे और Optimus Healthcare Meerut की मदद से पूरी देखभाल मिलेगी।

    दोनों संस्थाएँ कृत्रिम अंगों को सभी के लिए सुलभ और सस्ती बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Instalimb और ऑप्टिमस हेल्थकेयर मिलकर लोगों को उनकी गतिशीलता और आत्मविश्वास वापस दिला रहे हैं और नवाचार और दया के साथ जीवन बदल रहे हैं।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins