Report by : Neha Singh
Published at :
योगेश वर्मा पर याकूब कुरैशी का पलटवार, अखिलेश बोले- भाजपा की करतूत
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी ने पूर्व विधायक योगेश वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि महापौर के चुनाव में 50 लाख रुपए खर्च करने और 25 लाख रुपए उधार देने का आरोप लगाया। पूर्व विधाक याकूब कुरैशी ने कहा कि योगेश वर्मा कहते थे कि महापौर का चुनाव जीत गया तो आपके लिए अलादीन का चिराग बनकर रहूंगा। घिसते ही हाजिर हो जाऊंगा, बताओ मेरे आका। लेकिन महापौर बनने के बाद कभी लौटकर नहीं आए।
पार्षदों से उन्होंने पैसे लिए, लेकिन उनसे भी फिर नहीं मिले। सुनीता वर्मा ने मेरठ की महापौर रहते शहर में कोई काम नहीं किया। मुस्लिम इलाकों को पूरी तरह अछूता रखा। हाजी याकूब ने ये बात मकबरा डिग्गी में आयोजित जनसभा में कही है। याकूब कुरैशी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अतीक अंसारी और अशरफ अंसारी की हत्या का जिम्मेदार ठहराया। याकूब कुरैशी के आरोप पर अखिलेश यादव का वीडिया वायरल हुआ है। जिसमें वह मीडिया से कह रहे हैं कि यह उनसे भाजपा बुलवा रही है। भाजपा सब कुछ बुलवाएगी। भाजपा से कौन मिला हुआ है, यह भी पता नहीं लगता कई बार।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›