• उत्तर प्रदेश
  • CM Yogi: गोंडा में सीएम योगी की समीक्षा बैठक में भाजपाईयों का प्रदर्शन

    download 25

    CM Yogi: गोंडा में सीएम योगी आदित्यनाथ आज 13 विभागो के साथ समीक्षा बैठक करने के लिए पहुंचे लेकिन उनके पहुंचने के पहले ही वहां पार्टी के अंदर हंगामा मच गया। मंडलीय समीक्षा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात का समय भी तय किया था। इससे भाजपा नेता भी मौके पर पहुंच गये। सर्किट हाउस में तय मुख्यमंत्री की बैठक में जाने लगे तो रोक दिया गया। जिससे भाजपा नेता खफा हो गए। जिससे वह सर्किट हाउस के सामने सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश राय चंदानी, सोनी सिंह समेत कई पदाधिकारी धरने में शामिल रहे। धरने पर बैठे भाजपा नेताओं को विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी व करनैलगंज विधायक अजय सिंह मनाने की कोशिश की। लेकिन वह लोग भी पार्टी नेताओं को बैठक में शामिल कराने का भरोसा नहीं दे सके, जिससे बात बिगड़ती चली गई।

    भाजपा पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मिलने पर अड़े रहे। इसी बीच मामले की जानकारी जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को हुई, उन्होंने पार्टी नेताओं को बताया कि वह लोग बैठक में शामिल नहीं हो सकते हैं। इसके बाद भाजपा के पदाधिकारी मौके से लौट गये। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया गया। वह लोग अपने घर जा रहे हैं।

    भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह भी मुख्यमंत्री की बैठक में शामिल नहीं हो पाये। उन्हें भी सर्किट हाउस के बाहर से वापस कर दिया गया। गोंडा के निवासी वैभव सिंह भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री हैं और पार्टी के कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय सत्यदेव सिंह के बेटे हैं। वह दिल्ली से गोंडा मुख्यमंत्री के बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे लेकिन उन्हें भी बैरंग वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि वैभव सिंह की संगठन में गहरी पैठ है, इसके बाद भी उन्हें मुख्यमंत्री की बैठक में शामिल होने की इजाजत न मिलने से भाजपा पदाधिकारी भी भौचक्के रहे। उनकी दशा देखकर कई भाजपा नेता उल्टे पांव लौट पड़े। समझ गये कि उनकी एंट्री संभव नहीं है।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins