• उत्तर प्रदेश
  • यूपी उपचुनाव: कांग्रेस ने 10 में से पांच सीटों पर किया दावा

    Congress 2

    उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस ने पांच सीटों पर दावा किया है। कांग्रेस ने गाजियाबाद, फूलपुर, खैर, मीरापुर और मझंवा से सीट मांगी है।

    प्रदेश नेतृत्व ने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व को इस संबंध में प्रस्ताव भेज दिया है। यह भी बताया है कि इन सीटों पर व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है।

    प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि इंडिया गठबंधन के तहत पार्टी ने पांच सीटों पर उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी शीर्ष नेतृत्व को प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। जिन सीटों पर दावा किया गया है, वह भाजपा और उसके सहयोगी दलों की हैं। ऐसे में उम्मीद है कि सपा को इन सीटों पर कोई एतराज नहीं होगा।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 min