• उत्तर प्रदेश
  • रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष ने प्रयागराज पहुंचकर महाकुंभ की तैयारियों का लिया जायजा

    Railway Board

    चेयरमैन रेलवे बोर्ड जय वर्मा सिंह ने मंगलवार की सुबह प्रयागराज जंक्शन का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने महाकुंभ को लेकर चल रहे तमाम विकास कार्यों का जायजा लिया। प्रयागराज जंक्शन की कंट्रोल टावर पर उन्होंने महाकुंभ को लेकर किए जा रहे क्राउड मैनेजमेंट प्लान के बारे में भी जानकारी हासिल की।

    उन्होंने कंट्रोल टावर में ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन लगाने का निर्देश दिया। प्रयागराज जंक्शन से संगम जाने वाली रास्तों के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली। इस दौरान सीआरबी ने पूछा कि जंक्शन पर भीड़ मैनेजमेंट के लिए कौन-कौन से उपाय किए जा रहे हैं। यहां का ओवरऑल इंचार्ज कौन होगा।

    जंक्शन पर उन्होंने स्लीपिंग पाॅड का भी जायजा लिया। भीड़ बढ़ने की दशा में किस फुट ओवर ब्रिज का इस्तेमाल होगा, किस अधिकारी को जिम्मेदारी दी जाएगी इसके बारे में जानकारी ली। इस दौरान उत्तर मध्य रेलवे के जीएम उपेंद्र चंद्र जोशी, जीएम उत्तर रेलवे शोभुन चौधरी मौजूद रहीं। डीआरएम प्रयागराज मंडल हिमांशु बडोनी ने स्टेशन की और ट्रैफिक प्लान की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins