Report by : News Desk
Published at :
पांच में से पांच घटाने पर कितने बचेंगे, गोलू ने टीचर को दिया ऐसा जवाब… पढ़कर नही रूकेगी आपकी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आपका शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आप नियमित रूप से सुबह और शाम हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आ हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..

एक शराबी झूमता हुआ घर की ओर जा रहा था कि अचानक रुक गया…
उसने देखा उसके पीछे दो लड़कियां किसी बात पर आपस में झगड़ रही थीं।
पहली लड़की- भगवान करे तेरी शादी किसी शराबी से हो जाए।
दूसरी लड़की- नहीं, भगवान करे तेरी शादी हो जाए।
शराबी बोला- तो मैं रुकूं या जाऊं?


दरोगा- घर में मालकिन के रहते हुए तुमने चोरी कैसे की?
चोर- दरोगा साहब आपकी अच्छी नौकरी है, अच्छी तनख्वाह है,
आप ये सब सीख कर क्या करेंगे।


पति शाम को बहुत उदास होकर घर लौटा।
पत्नी- क्या हुआ जी…?
पति- आज हमारे ऑफिस की बिल्डिंग गिर गई और सारे लोग मर गए।
पत्नी- तो आप कैसे बचे…?
पति- मैं सिगरेट पीने बाहर गया हुआ था।
पत्नी- चलो शुक्र है भगवान का।
थोड़ी देर में ही टीवी पर खबर आने लगी कि सरकार ने सभी मृतकों के
परिवार वालों को 1-1 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है।
पत्नी गुस्से में – ना जाने तुम्हारी ये सिगरेट की आदत कब छूटेगी।


मॉल में बिस्कुट चोरी करते समय एक खूबसूरत महिला पकड़ी गई…
मामला कोर्ट पहुंचा और फिर…
जज- तुमने बिस्कुट का एक पैकेट चुराया, जिसमें 30 बिस्कुट थे,
इसलिए तुम्हें 30 दिन की सजा सुनाई जाती है।
तभी महिला का पति झट से बोला- जज साहब, इसने सूजी का पैकेट भी चुराया है।
ये सुनकर जज साहब ही बेहोश हो गए…


पति (किताब पढ़ते हुए)- एक लेखक ने लिखा है कि
पतियों को भी बोलने की आजादी होनी चाहिए।
पत्नी (हंसते हुए)- देखो वो भी बेचारा लिख ही पाया, बोल नहीं पाया

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›