Report by : editor
Published at :
रमाला मिल के बॉयलर की ट्यूब में खराबी रमाला मिल के बॉयलर की ट्यूब में खराबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रमाला चीनी मिल के बॉयलर की ट्यूब में खराबी आने के कारण रातभर मिल बंद रही। इस कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, मिल बंद होने के चलते नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। दोपहर के समय मिल चालू होने के बाद तौल शुरू हो सकी।

रमाला चीनी मिल में गन्ने की पेराई चल रही थी। बुधवार रात अचानक बॉयलर की ट्यूब खराब हो गई, जिससे मिल को बंद करना पड़ा। इससे ट्रैक्टर-ट्रालियों और बुग्गियों की लाइन लगनी शुरू हो गई, जो दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे तक पहुंच गई। हाईवे से निकलने के लिए वाहनों को रास्ता नहीं मिला, जिससे जाम लग गया। बाद में कर्मचारियों ने गन्ने से भरे वाहनों को एक साइड में लगवाया, जिससे मार्ग सुचारू हो सका।

चीनी मिल के बॉयलर की ट्यूब खराब होने के कारण पेराई करीब दस घंटे तक बंद रही। इसके चलते किसान रातभर ठंड में ठिठुरते रहे। किसान जब भी मिल बंद होने का कारण पूछते तो उन्हें सही से नहीं बताया गया। थोड़ी देर में मिल चालू करने की बात कही गई। किसानों को पूरी रात खुले आसमान के नीचे गुजारनी पड़ी। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे के करीब मिल चालू हो सकी। ऐसे में किसानों के साथ ही वाहन चालक भी परेशान रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›