Shahganj News in Hindi: मां ने तीन बेटों के साथ खाया जहर, 6 वर्षीय शिवम की मौत
Shahganj News in Hindi : जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सबरहद गांव में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक मां ने अपने तीन बेटों को चाउमिन में जहर मिलाकर खिला दिया और खुद भी जहर खा लिया। इस घटना में छह साल के शिवम की मौत हो गई, जबकि मां और दो अन्य बेटों की हालत गंभीर है।
Shahganj News in Hindi : चाउमिन में मिला जहर, बच्चे बेहोश
सूत्रों के मुताबिक, मृतक का पिता मोनू बेंगलुरु में नौकरी करता है। परिवार में पत्नी सविता (32 वर्ष), बेटा सत्या (8 वर्ष), शिवम (6 वर्ष) और शिवांश (8 माह) रहते थे। घटना के समय मोनू की मां घर पर मौजूद नहीं थी।

जानकारी तब सामने आई जब बड़े बेटे सत्या ने हालत बिगड़ने पर अपने चाचा प्रेमचंद्र को बताया कि मां ने खाने में जहर मिलाया है। चाचा मौके पर पहुंचे तो देखा कि मां और तीनों बच्चे बेहोश पड़े हैं। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और सभी को शाहगंज के लाइफ क्योर अस्पताल ले जाया गया।
Shahganj News in Hindi : पुलिस जांच में जुटी, गांव में तनाव
अस्पताल में डॉक्टरों ने 6 वर्षीय शिवम को मृत घोषित कर दिया। जबकि मां सविता और दोनों अन्य बेटों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक शिवम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। परिजन फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक किसी भी परिजन की ओर से तहरीर नहीं मिली है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारण साफ हो पाएंगे।
ये👇समाचार भी पढ़ें
- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
- वंदे मातरम के 151 वर्ष पूरे,राष्ट्रपति ने दी बधाई
- व्यापारी महासम्मेलन की तैयारी तेज
- त्योहारों पर पुलिस अलर्ट
- तीन महीने से जलभराव, लोग बेहाल
- अयोध्या दीपोत्सव में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन
Send Your News to WhatsApp number 9808899381
Email: eradioindia@gmail.com, info@eradioindia.com







