Report by : editor
Published at :
Meerut News: Emphasis on making cow shelters into model cow shelters Meerut News: Emphasis on making cow shelters into model cow shelters
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। आज विकास भवन सभागार में प्रादेशिक कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं नोडल अधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गौवंश संरक्षण एवं भरण-पोषण के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने गुलदस्ता भेंट कर नोडल अधिकारी का स्वागत कर किया। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों का परिचय कराया और जनपद में गौवंश संरक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

बैठक में नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी गौ आश्रय स्थलों पर गौवंश की टैगिंग कराई जाए और इन्हें मॉडल गोशाला बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रभारी मंत्री के निर्देशानुसार जिले की तीन गौशालाओं को सर्वप्रथम मॉडल गोशाला के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि समाजसेवियों और गौ सेवकों की सहभागिता से गोमय उत्पादों को बढ़ावा मिल सके और गोशालाएं आत्मनिर्भर बन सकें।

मॉडल गोशाला बनाने के लिए टीन शेड, नर-मादा एवं बछड़ों के लिए अलग-अलग व्यवस्था, गर्भित गौवंश के लिए विशेष देखभाल, स्वच्छ पेयजल, पौष्टिक आहार, पशुओं की ऊँचाई के अनुसार चरही, प्रशिक्षित केयर टेकर, गर्मी-सर्दी से बचाव की व्यवस्था, नियमित सफाई, आवश्यक नाम-पट्टिकाएं, बहुवर्षीय हरा चारा, पावर कनेक्शन/सोलर लाइट, ट्रॉमा सेंटर, गोबर गैस प्लांट, गोमूत्र के उपयोग का प्रचार, गोबर आधारित उत्पाद निर्माण और वृक्षारोपण जैसी सुविधाओं पर बल दिया गया।

बैठक के बाद नोडल अधिकारी ने धीरखेड़ा (विकास खंड खरखौदा) स्थित अस्थायी गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। यहां 119 गौवंश संरक्षित पाए गए, जिनकी स्थिति स्वस्थ पाई गई। निरीक्षण के दौरान गौपूजन और फलाहार कराया गया। गोशाला में पर्याप्त मात्रा में भूसा और हरा चारा उपलब्ध मिला।

इसके बाद हसनपुर कदीम (विकास खंड रजपुरा) स्थित अस्थायी गौ आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया गया। यहां 64 गौवंश संरक्षित मिले। स्थल पर साफ-सफाई और चारे की अच्छी व्यवस्था पाई गई और गौवंश का स्वास्थ्य संतोषजनक मिला।

इस मौके पर सीडीओ नूपुर गोयल, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, अपर निदेशक (ग्रेड-2) पशुपालन विभाग डॉ. मानव, एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह, मंडल के सभी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारी और अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।

Meerut News: गो आश्रय स्थलों को मॉडल गौशाला बनाने पर जोर

📰 निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए आपका सहयोग अपेक्षित है!

स्वतंत्र पत्रकारिता आपके साहस और सहयोग से ही ज़िंदा रह सकती है 🖋️

क्या आपने कभी सोचा है कि अगर निष्पक्ष पत्रकारिता की आवाज़ ख़ामोश हो गई तो सच कौन बताएगा? आज सच बोलना एक जोखिम है, सच दिखाना एक संघर्ष है… लेकिन यह संघर्ष अकेले हमारा नहीं, यह आप जैसे जागरूक नागरिकों की साझा ज़िम्मेदारी है।

🙏 आपका छोटा सा सहयोग बन सकता है सत्य की सबसे बड़ी ढाल

  • जब मीडिया बिक जाती है — सत्ता हावी हो जाती है।
  • जब पत्रकार डरते हैं — आम जनता की आवाज़ दब जाती है।
  • जब सच रुकता है — लोकतंत्र कमजोर होता है।

📢 आप दान नहीं दे रहे… आप सत्य, न्याय और लोकतंत्र की रक्षा कर रहे हैं

आपका हर योगदान:
✅ दबे-कुचले की आवाज़ बनेगा
✅ भ्रष्टाचार के खिलाफ सबूत जुटाने में मदद करेगा
✅ आम लोगों के हक़ के लिए लड़ाई को ताकत देगा
✅ उन पत्रकारों का सहारा बनेगा जो बिना किसी दबाव के सिर्फ़ सच बोलना चाहते हैं

👉 जहां डर खत्म होता है, वहीं से स्वतंत्र पत्रकारिता शुरू होती है… और आपकी सहायता वह पहली रोशनी बन सकती है।

📞 सीधे संपर्क करें:

💳 ऑनलाइन योगदान दें:

आप हमारी मेहनत और पत्रकारिता को ऑनलाइन दान के माध्यम से भी सहयोग कर सकते हैं।

Meerut News: गो आश्रय स्थलों को मॉडल गौशाला बनाने पर जोर

हर योगदान—चाहे छोटा हो या बड़ा—महत्वपूर्ण है।
आपका सहयोग हमारी स्वतंत्रता और निष्पक्षता को मजबूत बनाता है। ✨

आइए मिलकर पत्रकारिता को जनता की सच्ची आवाज़ बनाएं! 💪

Whatsapp your news to 09808899381

ये👇समाचार भी पढ़ें

पूरे देश में करें विज्ञापन सिर्फ 10 हजार में एक माह के लिये-

अगर आपके व्यवसाय, कम्पनी या #प्रोडक्ट की ब्राडिंग व #प्रमोशन अनुभवी टीम की देखरेख में #वीडियो, आर्टिकल व शानदार ग्राफिक्स द्वारा किया जाये तो आपको अपने लिये ग्राहक मिलेगें साथ ही आपके ब्रांड की लोगों के बीच में चर्चा होनी शुरू हो जायेगी।
साथियों, वीडियो और #आर्टिकल के माध्यम से अपने व्यापार को Eradio India के विज्ञापन पैकेज के साथ बढ़ायें। हम आपके लिये 24X7 काम करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया को हैंडल करना हो या फिर आपके प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाना, यह सब काम हमारी #एक्सपर्ट_टीम आपके लिये करेगी।

इस पैकेज में आपको इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा-

  • आपकी ब्रांड के प्रचार के लिए 2 वीडियो डॉक्यूमेंट्री।
  • 2 सोशल मीडिया एकाउंट बनाना व मेंटेन करना।
  • 8 ग्राफिक्स डिज़ाइन की शुभकामना व अन्य संदेश का विज्ञापन।
  • फेसबुक विज्ञापन और Google विज्ञापन, प्रबंधन।
  • नियमित प्रोफ़ाइल को मेंटेन करना।
  • नि:शुल्क ब्रांड लोगो डिजाइन (यदि आवश्यक होगा तो)।
  • परफेक्ट हैशटैग के साथ कंटेंट लिखना और प्रभावशाली पोस्टिंग।
  • कमेंट‍्स व लाइक्स काे मैंनेज करना।
  • www.eradioindia.com पर पब्लिश की जाने वाली न्यूज में आपका विज्ञापन नि:शुल्क दिया जायेगा।
  • अभी ह्वाट‍्सअप करें: 09458002343
  • ईमेल करें: eradioindia@gmail.com
Meerut News: गो आश्रय स्थलों को मॉडल गौशाला बनाने पर जोर
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›