Report by : News Desk
Published at :
बरचौली में दर्दनाक हादसा, पिकप की चपेट में आई महिला की उपचार के दौरान मौत बरचौली में दर्दनाक हादसा, पिकप की चपेट में आई महिला की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
बरचौली में दर्दनाक हादसा, पिकअप की चपेट में आई महिला की उपचार के दौरान मौत

समोधपुर–सरपतहा मार्ग पर घर लौटते समय हुआ हादसा, नौसिखिए द्वारा पिकप स्टार्ट करने से बिगड़ी स्थिति, परिजनों में कोहराम

सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के समोधपुर–सरपतहा मार्ग पर शुक्रवार शाम लगभग 4:15 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बरचौली गांव की 35 वर्षीय महिला बिंदू की मौत हो गई। बाजार से घर लौटते समय वह अचानक एक पिकप वाहन की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे स्थानीय समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां हालत नाज़ुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहाँ उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकप सड़क किनारे सामान लादने के लिए खड़ी थी और चालक नहाने के लिए चला गया था। इसी बीच किसी नौसिखिया व्यक्ति द्वारा वाहन स्टार्ट कर दिए जाने से हादसा हो गया। मृतका बिंदू मूल रूप से दुखई का पूरा सवायन, जौनपुर की निवासी थी और इन दिनों अपने मायके बरचौली गांव आई हुई थी। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने मामले में अनभिज्ञता जताई है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों द्वारा पुलिस को औपचारिक सूचना नहीं दी गई थी।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›