Report by : News Desk
Published at :
शिक्षा के साथ संस्कार में पाले नौनिहालों को: डॉ विश्व प्रकाश त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा के साथ संस्कार में पाले नौनिहालों को: डॉ विश्व प्रकाश त्रिपाठी

भारत माता के नारों से गूंजा शाहगंज हिन्दू सम्मेलन

शाहगंज जौनपुर ।नगर क्षेत्र के सकल हिन्दू समाज बजरंग बस्ती आजमगढ़ रोड स्थित एक पैलेस परिसर में बृहस्पति को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ। मंच पर संत समाज से डॉ विश्व प्रकाश त्रिपाठी , अनुसूचित समाज से प्रिंस गौतम , मातृ शक्ति से अनुपमा अग्रहरि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षेत्र बौध्दिक प्रमुख मिथिलेश ने कहा कि समाज में सनातन संस्कृति का पुनरुत्थान हेतु सारे हिन्दू समाज को एकत्रित होकर कार्यक्रम को सफल बनाना चाहिए। हिन्दू जागेगा तभी विश्व जगेगा। कहा सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दू धर्म, संस्कृति एवं समाज की एकता, आपसी प्रेम और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना है।कार्यक्रम में भारत माता के नारों से पुरा कार्यक्रम गूंज उठा। बच्चों बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से हिन्दू सम्मेलन पर रोचक संदेश दिया।कार्यक्रम के आयोजन एवं अध्यक्षता कर रहे ओम जी चौरसिया ने सभी का आभार प्रकट किया। उक्त अवसर पर सैकड़ों महिला पुरुष एवं बच्चे जनमानस उपस्थित रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›