Report by : News Desk
Published at :
बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने गन्ना मूल्य 400 रुपये होने पर जताया योगी का आभार बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने गन्ना मूल्य 400 रुपये होने पर जताया योगी का आभार
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ से बड़ी राजनीतिक और किसान हित से जुड़ी खबर। बागपत लोकसभा सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान सांसद ने मुख्यमंत्री को बागपत का प्रसिद्ध गुड़ भेंट किया और गन्ना किसानों के लिए 400 रुपये प्रति कुंतल भाव तय किए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि गन्ना किसानों के हित में यह मांग केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी द्वारा उठाई गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस मांग को स्वीकार किए जाने के बाद बागपत सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों में खुशी की लहर है। किसानों को लंबे समय से बेहतर गन्ना मूल्य की प्रतीक्षा थी, जो अब पूरी होती नजर आ रही है।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति कुंतल करने का निर्णय किसानों के लिए किसी बड़े उपहार से कम नहीं है। यह फैसला न सिर्फ किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा, बल्कि उनके जीवन में स्थायित्व और आत्मसम्मान भी बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय वास्तव में किसानों के जीवन में मिठास घोलने वाला है।

भेंट के दौरान सांसद ने मुख्यमंत्री को बागपत की सांस्कृतिक विरासत, गन्ना उत्पादन की परंपरा और क्षेत्र के किसानों की समस्याओं से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने भी गन्ना किसानों के हितों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस मुलाकात को बागपत और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में कृषि क्षेत्र को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›