शाहगंज।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ के चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर डॉ. शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी के विजयी होने पर महाविद्यालय परिवार समेत क्षेत्र में हर्ष का माहौल छा गया है।इस बाबत डॉ त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार जताया।
गौरतलब हो कि शाहगंज स्थित गन्ना कृषक महाविद्यालय, शाहगंज के हिंदी विभाग में बतौर असिस्टेंट प्रोफ़ेसर पद पर तैनात डॉ.शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी अभी हाल में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ के चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित हुए।प्रयागराज के उमरिया बादल गैंदा निवासी डॉ त्रिपाठी बचपन से ही मिलनसार और मृदुभाषी प्रवृत्ति के जाने जाते हैं।आप नेतृत्व क्षमता के अदम्य धनी भी हैं। इन्हीं गुणों के चलते छात्र जीवन से ही छात्रों का भी नेतृत्व करते रहे।आपकी प्रारंभिक शिक्षा शिक्षा दीक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय से और उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हुई । बहरहाल इस बाबत जानकारी होते ही महाविद्यालय परिवार समेत क्षेत्र में हर्ष का माहौल छा गया।
इस जीत पर महाविद्यालय की प्रबंधक श्रीमती मीना सिंह यादव, प्राचार्य डॉ. सुधाकर सिंह, असिस्टेंट प्रोफ़ेसर वीरेन्द्र कुमार, प्रोफेसर रामशब्द,डॉ. नितेश अग्निहोत्री, डॉ.आकांक्षा ने बधाई दिया।साथ ही साथ क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार राजेश चौबे,डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल, पंकज सिंह,राहुल राज मिश्र आदि ने मिठाई खिलाकर बधाई दिया।







