
मेरठ। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा की नेता आफ़तारा राजपूत द्वारा एक भव्य ‘समाजवादी शिक्षक रत्न सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में सिवालखास विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच शिक्षकों को ‘समाजवादी शिक्षक रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नदीम चौहान ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और समाज के निर्माण में उनकी अतुलनीय भूमिका की सराहना की। इस अवसर पर बोलते हुए नदीम चौहान ने कहा, “शिक्षक समाज के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। देश और प्रदेश के भविष्य को गढ़ने में हमारे गुरुजनों का योगदान अद्वितीय है। ऐसे कर्मठ शिक्षकों को सम्मानित करने का अवसर पाना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष तसव्वर अली, खिवाई के नगर अध्यक्ष अयूब नेताजी,रविन्द्र प्रेमी, खालिद नेता सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।








