• मेरठ
  • मानवाधिकारों पर 9 सितंबर को प्रशिक्षण कार्यक्रम

    WhatsApp Image 2026 09 07 at 2.50.36 PM 1
    e radio india meerut
    • सीसीएसयू विधि अध्ययन संस्थान में होगा आयोजन
    • एनएचआरसी के सहयोग से बढ़ेगी अधिकारों की समझ

    200 से अधिक प्रतिभागी होंगे कार्यक्रम में शामिल

    मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के विधि अध्ययन संस्थान में 9 सितंबर 2026 को मानवाधिकारों पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सोमवार को प्रेस वार्ता कर आयोजन की जानकारी दी गई।

    बताया गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली के प्रायोजन में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, आम नागरिकों और विभिन्न संस्थानों में मानवाधिकारों के साथ-साथ संवैधानिक एवं कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला करेंगी। वहीं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की प्रेजेंटिंग ऑफिसर अंजनी अनुज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

    कार्यक्रम संयोजक आशीष कौशिक ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मानवाधिकार शिक्षा एवं जागरूकता योजना के तहत देशभर से 22 संस्थानों का चयन किया गया है। इनमें उत्तर प्रदेश से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के विधि अध्ययन संस्थान का चयन किया गया है।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम में 200 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। आयोजन के दौरान अलग-अलग सत्रों में मानवाधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।

    महिलाओं और बच्चों के अधिकार, बंधुआ मजदूरी तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से संबंधित कानूनों समेत विभिन्न विषय प्रशिक्षण का हिस्सा होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को मानवाधिकारों से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देने और उनके प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins