Report by : Pratima Shukla
Published at :
KD Foundation ने मनाया गणतंत्र दिवस, बच्चों ने बांधा समा KD Foundation ने मनाया गणतंत्र दिवस, बच्चों ने बांधा समा
विज्ञापन
विज्ञापन

KD Foundation देश की प्रसिद्ध पर्यावरण और सामाजिक संस्था है। कांति देवी फाउंडेशन (KD Foundation) ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अग्रसेन विहार के शिव शक्ति मंदिर पार्क में तीसरा गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा, विशेष अतिथि प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना के जिलाध्यक्ष अनुज बंसल, विशिष्ट अतिथि शास्त्री नगर भाजपा मंडल के मंत्री हर्ष पाठक व प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के महानगर मंत्री वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश गुर्जर, स्वागताध्यक्ष राजेन्द्र राणा, केडीएफ की राष्ट्रीय चेयरमैन सुनीता रस्तोगी, केडीएफ की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट हिना रस्तोगी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज पर फहराया और ध्वज को सलामी दी। उसके बाद सभी लोगों ने जन, गन, मन… राष्ट्रगान गाया।

KD Foundation के समारोह में झुग्गी के बच्चों ने बांधा समा

कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण के तौर पर रंगोली झुग्गी बस्ती में श्रुति रस्तोगी द्वारा संचालित श्रुति की पाठशाला के 20 बच्चे देशभक्ति पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर एकबारगी उपथित जनसमूह को अचंभित कर दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने कांति देवी फाउंडेशन के पर्यावरण पर आधारित कैलेंडर का विमोचन किया। आज केडीएफ के तीसरे गणतंत्र दिवस समारोह में महिलाओं व 100 से अधिक ई-रिक्शा चालकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पर्यावरण संस्था KD Foundation (केडीएफ) द्वारा इस दौरान प्लास्टिक फ्री इंडिया का संदेश देते हुए 100 से अधिक कपड़ों के थैलों का वितरण किया गया।

अध्यक्ष हिना बोलीं, हमेशा कपड़े के थैले का ही करें इस्तेमाल

केडीएफ की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट हिना रस्तोगी सभी से विनम्र अनुरोध और आह्वान किया कि जब भी बाजार जाएं कपड़े के थैले साथ में लेकर जाएं और प्लास्टिक-पन्नी का बिल्कुल भी इस्तेमाल ना करें। कार्यक्रम में 2 दर्जन से अधिक बच्चों ने बेहद रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर के कार्यक्रम में समां बांध दिया। सभी प्रतिभागी बच्चों को संस्था की ओर से शील्ड और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन बीके रस्तोगी ने किया।

KD Foundation ने मनाया गणतंत्र दिवस, बच्चों ने बांधा समाKD Foundation ने मनाया गणतंत्र दिवस, बच्चों ने बांधा समा
तिरंगे को सलामी देते अतिथि व मौजूद लोग।

कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, महिला अध्यक्ष रुचि गर्ग, वैश्य समाज से अमित सिंघल, महिला अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। केडीएफ की ओर से मीडिया प्रभारी पंकज बजाज, सह सचिव शाहीन मंजूर, सदस्य गीता गुर्जर, नितिन चौधरी, चारु रस्तोगी चौधरी, सोनल बंसल, डॉ. विशाल जैन, संजीव रस्तोगी, ओंकार सिंह, अंकिता गुप्ता, पायल गुप्ता, सोनल विश्नोई, सृजन रस्तोगी आदि उपस्थित थे।

किसानों को गुमराह करने में लगा है बाहरी व विघटनकारी तत्व: विनीत शारदा

मंगलवार को अग्रसेन विहार में आयोजित KD Foundation के गणतंत्र दिवस समारोह में भाजपा उत्तर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा (Vineet Agrawal Sharda) ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस जैसे पावन दिन पर दिल्ली में अराजकता को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि पाकिस्तान सहित कई देश भारत में देश में अराजकता व विघटन पैदा करना चाहते हैं जिसे मोदी सरकार किसी भी रूप में सफल नहीं होने देगी। ऐसे देश व ऐसे लोग पूरी तरह से अब बेनवाब हो चुके हैं। देश अस्मिता पर आंच लाने वालों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह से नेस्तनाबूद कर देगी।

KD Foundation ने मनाया गणतंत्र दिवस, बच्चों ने बांधा समा
ध्वजारोहण करते भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा।

भाजपा नेता Vineet Agrawal Sharda ने एक बार फिर दिया हिंदुओं को 5 बच्चे पैदा करने का नारा

केडीएफ के गणतंत्र दिवस समारोह में भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा (Vineet Agrawal Sharda) ने एक बार अपने चिर परिचित अन्दाज में नज़र आये। उन्होंने अपने पूरे नारे को एक फिर दोहराते हुए कहा कि देश में जनसंख्या का संतुलन बनाये रखने के लिए सभी हिंदुओं को कम से कम 5 बच्चे जरूर पैदा करना चाहिए। यह तब तक हो जब तक देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून न आ जाए।

KD Foundation ने मनाया गणतंत्र दिवस, बच्चों ने बांधा समा
कार्यक्रम में झुग्गी में रहने वाले बच्चों को विभिन्न प्रस्तुतियों के बदले सम्मानित किया गया।

केडीएफ से जुड़कर प्लास्टिक मुक्त शहर व देश के लिए आगे आएं सभी लोग: एडवोकेट हिना रस्तोगी

केडीएफ गणतंत्र दिवस समारोह में एक बार प्लास्टिक मुक्त शहर व देश का नारा बुलंद करते हुए कांति देवी फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट हिना रस्तोगी ने उपस्थित जनसमूह और खासकर महिलाओं से अनुरोध किया कि वे किसी भी रूप में प्लास्टिक और पन्नी का इस्तेमाल न करें। आने वाले समय में यह कोरोना से भी बड़ा खतरा बनने वाला है। आप सभी कपड़े के थैलों का इस्तेमाल करें। घर व पर्यावरण दोनों सुरक्षित रखें।

KD Foundation ने मनाया गणतंत्र दिवस, बच्चों ने बांधा समा
image description
Apex Superficiality Hospital Jaunpur Uttar Pradesh
Advertisement Apex Superficiality Hospital Varansi Uttar Pradesh
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›