जिला संस्था मेरठ की बैठक में 25 सदस्य रहे मौजूद
वित्तीय वर्ष 2026-27 का अनुमानित बजट अनुमोदित
पिछले वित्तीय वर्ष के निर्णयों को मिली मंजूरी
मेरठ। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एंड गाइड, मेरठ की वार्षिक परिषद बैठक नुपुर गोयल, मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला संस्था की उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला संस्था के करीब 25 सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में उपाध्यक्ष डॉ. कर्मेन्द्र सिंह, समाजसेवी दीपक शर्मा, संस्था मुख्य आयुक्त रेखा शर्मा, जिला आयुक्त सुशील शर्मा, बृजेश, अजय नंदन शर्मा और रेहाना सुल्तान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला सचिव डॉ. गौरव पाठक ने किया।
वार्षिक परिषद बैठक में जिला संस्था की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान वित्तीय समिति की बैठकों तथा अर्धवार्षिक कार्यकारिणी बैठक में लिए गए निर्णयों को अनुमोदन के लिए सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सदस्यों ने प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उन्हें अनुमोदित किया।
इसके अलावा वित्तीय सत्र 2026-27 के अनुमानित बजट को भी सदन ने सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की। बैठक की अध्यक्षता कर रहीं सीडीओ एवं जिला उपाध्यक्ष नुपुर गोयल ने संस्था के कार्यों से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए।
आवश्यक निर्देशों के बाद वार्षिक परिषद बैठक का समापन किया गया।

