Report by : News Desk
Published at :
Screenshot 3 11 2026 154851 web.whatsapp
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट की वोटर लिस्ट पर सवाल

मेरठ कैंट में एक नाम पर कई वोट होने का दावा, करीब साढ़े चार हजार प्रविष्टियों को लेकर सपा ने की शिकायत

एक नाम, एक जैसी उम्र और अलग-अलग बूथों पर कई वोटर! मेरठ कैंट विधानसभा की कथित मतदाता सूची को लेकर अब नया विवाद सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक सूची में आरोप लगाया जा रहा है कि एक ही नाम, पिता के नाम और उम्र वाले दो से पांच तक मतदाता दर्ज हैं। दावा है कि कुछ सामान्य और यूनिक नाम भी दो से तीन अलग-अलग बूथों की मतदाता सूची में दर्ज हैं और उनकी उम्र भी समान है। सामने आई सूची में करीब साढ़े चार हजार ऐसी प्रविष्टियों का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने जिला निर्वाचन कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी की ओर से इन प्रविष्टियों की जांच कराने और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को स्पष्ट करने की मांग की गई है। हालांकि, वायरल सूची में किए जा रहे दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जिला निर्वाचन अधिकारी का पक्ष भी सामने नहीं आया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मतदाता सूची में वास्तव में दोहराव है या इसके पीछे कोई तकनीकी अथवा अन्य वजह है? अब सबकी नजर निर्वाचन विभाग की जांच और आधिकारिक जवाब पर टिकी है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›