
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि यदि उनके पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी आज जीवित होते तो दोनों सामान्य जिंदगी जी रहे होते। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की हत्या के बाद उन्होंने राजनीति से दूर रहने और अपने बच्चों को सार्वजनिक जीवन की कठिनाइयों से बचाने की कोशिश की।
इस दौरान लोगों ने उनके बारे में कई तरह की कहानियां बनाईं, लेकिन उन्होंने इन बातों पर ध्यान देने के बजाय अपने बच्चों और काम को प्राथमिकता दी।उन्होंने अपनी आने वाली आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के बहाने अपनी जिंदगी के कई अनकहे पहलुओं पर बात की। नेहरू-गांधी परिवार में जवाहरलाल नेहरू के बाद सोनिया गांधी दूसरी ऐसी सदस्य हैं, जिन्होंने अपनी आत्मकथा लिखी है। जवाहरलाल नेहरू ने 1936 में ‘एन ऑटोबायोग्राफी’ लिखी थी।
राहुल और प्रियंका के कहने पर शुरू किया आत्मकथा लिखना
सोनिया गांधी ने बताया कि साल 2015 में पहली बार उनके मन में आत्मकथा लिखने का विचार आया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उन्हें लिखने के लिए कहा था। इसके बाद कुछ दोस्तों ने भी यही सलाह दी। उन्होंने लिखना शुरू किया और पुराने नोट्स इकट्ठा किए। धीरे-धीरे यादें शब्दों में ढलती गईं। करीब दस साल की मेहनत के बाद यह किताब के रूप में सामने आई।सोनिया गांधी ने बताया कि साल 2015 में पहली बार उनके मन में आत्मकथा लिखने का विचार आया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उन्हें लिखने के लिए कहा था। इसके बाद कुछ दोस्तों ने भी यही सलाह दी।
उन्होंने लिखना शुरू किया और पुराने नोट्स इकट्ठा किए। धीरे-धीरे यादें शब्दों में ढलती गईं। करीब दस साल की मेहनत के बाद यह किताब के रूप में सामने आई।

