Report by : News Desk
Published at :
राष्ट्रीय केसरिया हिंदू वाहिनी रोज लगाएगा पौधा राष्ट्रीय केसरिया हिंदू वाहिनी रोज लगाएगा पौधा
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। राष्ट्रीय केसरिया हिंदू वाहिनी द्वारा पूरे भारतवर्ष में भिन्न-भिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश रजत शर्मा जी के नेतृत्व में मेरठ के मंगत पुरम क्षेत्र में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रजत शर्मा जी ने वृक्षारोपण के महत्व को हमारे जीवन में बताया एवं इसके द्वारा हमें जो फायदे होते हैं उसके विषय में भी सभी को जानकारी दी गई। जैसा की आप सभी को विदित है कि कोरोना काल चल रहा है, यह बीमारी भी प्रकृति की अनदेखी के कारण ही इतनी तेजी से पनप रही है अगर हम सभी ने शुरू से ही अधिक से अधिक वृक्ष लगाए होते और पर्यावरण को शुद्ध रखा होता तो इस बीमारी से लड़ने में प्रकृति हमे सहयोग करती।

प्रत्येक वृक्ष को रोपित करने से हमें बहुत लाभ होता है प्रकृति को बढ़ाने में हम सहयोगी की भूमिका निभाते हैं। रजत शर्मा जी ने उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों के पदाधिकारियों से आवाहन किया कि संगठन पूरे उत्तर प्रदेश में रोज एक वृक्ष लगाया करेगा। प्रतिदिन एक वृक्ष के  संकल्प के साथ संगठन इस कोरोना बीमारी के विरुद्ध में प्रकृति का सहायक बन के लड़ाई को जारी रखेगा।

राष्ट्रीय केसरिया हिंदू वाहिनी रोज लगाएगा पौधा
राष्ट्रीय केसरिया हिंदू वाहिनी रोज लगाएगा पौधा

कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक शर्मा हेमंत कुमार, सागर सैनी, विनोद कुमार, जगदीश ,बालक राम जी, अम्बुज बिश्नोई, राजीव शर्मा, राजन सिंघल, अरुण , मुख्तियार सिंह, विशाल गर्ग, आदि का सहयोग रहा।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›