E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में वैक्सीनेशन शिविर आयोजित
मेरठ

कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में वैक्सीनेशन शिविर आयोजित

  • मेरठ, संवाददाता

कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय मेरठ में राष्ट्रीय सेवा योजना और चिकित्सा विभाग द्वारा एक दिवसीय वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिन प्रवक्ताओं, कर्मचारियों और छात्रों का वैक्सीनेशन नहीं हुआ था उनको वैक्सीन लगाई गई।

मीडिया प्रभारी प्रीति सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ किरण प्रदीप, चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पूनम, सीमा वर्मा, अंशु बंसल, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी स्मृति यादव, संजीव माहेश्वरी, मयंक वत्स उपस्थित रहे।

https://www.youtube.com/watch?v=EMtNuGQnHRY
A282b0bec97cb294f7ff1ac422ea9da756038bbf9b401c4b651723ceec9f52e4
आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।