Report by : Santram Pandey
Published at :
पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
विज्ञापन

मवाना। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि मेरठ प्रांत द्वारा साइकिल यात्रा 26 मार्च नोएडा से प्रारंभ हो गई है। उसका भिन्न-भिन्न जनपदों के खंड, नगर, ग्राम से होकर 11 अप्रैल को सीसीएसयू मेरठ में समापन होगा। उसी परिपेक्ष्य में बुधवार को मवाना के आसिफाबाद, किला नगर से होते हुए मवाना नगर में शुगर मिल पर नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया। नगर पालिका मैदान में समापन हुआ।
यात्रा में मेरठ प्रांत के प्रांत संयोजक रामअवतार ने लोगों को पर्यावरण व जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया तथा पॉलीथिन का उपयोग ना करने की अपील की। पर्यावरण यात्रा में जिला प्रचारक अभिनव भारत, पर्यावरण गतिविधि के जिला संयोजक सुधीर त्यागी, प्रांत सह संयोजक महिपाल, मवाना नगर विस्तारक सौरभ, मवाना नगर संयोजक सुनील, नगर संघचालक अंशुल गौतम, अमित शर्मा, राजेंद्र चौहान, नीतिश, विभाग संयोजक प्रज्ज्वल चौहान, प्रशांत ठाकुर, संदीप ठाकुर, सागर रस्तोगी, नितिन सैनी, तुषार गौतम आदि रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›