Report by : Neha Singh
Published at :
Amitabh Bacchan Biography | 1 click all details Amitabh Bacchan Biography 1 click all details
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की 12 साल से अटकी फिल्म शूबाइट रिलीज हो सकती है।
निर्देशक शुीत सरकार ने अमिताभ बच्चन को लेकर वर्ष 2012 में फिल्म शूबाइट बनायी थी। शूबाइट कई तरह के विवादों के चलते अबतक रिलीज नहीं हुयी है। शूबाइट के बाद शुजीत सरकार ने अमिताभ को लेकर फिल्म पिंक, पीकू और गुलाबो सिताबो बनायी ।शुजीत सरकार चाहते हैं कि फिल्म शूबाइट रिलीज हो।

शूजीत सरकार ने कहा,शूबाइट फिल्म मेरे दिल के काफी करीब है। मैं सभी को फिल्म शूबाइट दिखाना चाहता हूं कि इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन ने किस तरह से अपना दिल और आत्मा निकालकर रख दी थी। फिल्म शूबाइट में ओवरड्रामा नहीं है बल्कि इस फिल्म में तो शांति से सिर्फ एक्सप्रेशन्स समझने का सीन है। ‘शूबाइट अमिताभ बच्चन के साथ मेरा पहला सहयोग था। अमिताभ बच्चन अपने डायलॉग्स की वजह से जाने जाते हैं लेकिन इस फिल्म में वे ज्यादा संवाद करते नहीं दिखेंगे।हम चीजों को सुलझाने के लिए मेहनत कर रहे हैं, लेकिन यह काफी मुश्किल है। मुझे उम्मीद है कि इसका समाधान निकलेगा और हम शूबाइट को रिलीज कर सकेंगे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›