Report by : Pratima Shukla
Published at : Updated at :
Bhojpuri Actor Pawan Singh Bhojpuri Actor Pawan Singh
विज्ञापन
विज्ञापन

Bhojpuri Actor Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह बॉलीवुड संगीतकार मीत ब्रदर्स के साथ काम करने जा रहे हैं। संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलेमान के साथ काम करने के बाद पवन सिंह अब संगीतकार मीत ब्रदर्स के साथ काम करने जा रहे हैं। पवन सिंह, मीत ब्रदर्स के लिए गाना गाएंगे।

बताया जा रहा है कि मीत ब्रदर्स पवन सिंह के लिए धुन भी तैयार कर चुके हैं। लॉकडाउन के खत्म होने के बाद पवन सिंह मुंबई जाकर यह गाना करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस गाने में पवन सिंह के साथ बॉलीवुड की एक अभिनेत्री भी नज़र आने वाली हैं।

बॉलीवुड सिंगर पायल देव के साथ भी पवन सिंह का एक पंजाबी गाना जल्द आने वाला है। पायल देव, पवन सिंह के साथ इससे पहले सलीम सुलेमान के होली सॉन्ग ‘बबुनी तेरे रंग’ में कर चुकी हैं, जो गाना देशभर में लोगों के बीच खूब पसंद किया गया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›