Report by : News Desk
Published at : Updated at :
Dharmendra Bhardwaj Biography: जानें कितने अमीर हैं धर्मेंद्र भारद्वाज Dharmendra Bhardwaj Biography: जानें कितने अमीर हैं धर्मेंद्र भारद्वाज
विज्ञापन
विज्ञापन

Dharmendra Bhardwaj Biography:मेरठ गाजियाबाद सीट से निर्वाचित एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज किसी परिचय के मोहताज नहीं है, शिक्षा के क्षेत्र में किया गया और उनका कार्य भी अविस्मरणीय है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में धर्मेंद्र भारद्वाज ने एमएलसी चुनाव में 3710 वोट लेकर मेरठ गाजियाबाद सीट से जीत हासिल की है।

धर्मेंद्र भारद्वाज मदरहुड विश्वविद्यालय के चांसलर है इसके अलावा महावीर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल सरीखी कई संस्थाओं के चेयरमैन है। सरधना विधानसभा क्षेत्र के ईकड़ी गांव के किसान परिवार में जन्म लेने वाले धर्मेंद्र भारद्वाज 2010 में सर्वप्रथम जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए थे। 

Dharmendra Bhardwaj Biography: जानें कितने अमीर हैं धर्मेंद्र भारद्वाज
MLC Dharmendra Bhardwaj को जीत हासिल करने के बाद बधाई देते माइंड पावर वर्ल्ड के निदेशक संजीव शर्मा एवं अन्य।

Dharmendra Bhardwaj Biography: निर्दलीय भी लड़ चुके हैं चुनाव

1976 में इनका जन्म हुआ था और प्राथमिक शिक्षा दीक्षा हासिल करने के बाद राजनीति के क्षेत्र में उन्होंने अपना हाथ आजमाना शुरू किया। वर्ष 2014 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी हो एमएलसी चुनाव लड़ चुके हैं उस दौरान वह मेरठ सहारनपुर स्नातक विधान परिषद का चुनावलड़े थे लेकिन वह हेम सिंह पुंडीर से मात खा गए।

Dharmendra Bhardwaj Biography: जानें कितने अमीर हैं धर्मेंद्र भारद्वाज

राजनीति के साथ-साथ उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक से नजदीकी बढ़ाने शुरू कर दी थी जिसका नतीजा यह रहा कि धर्मेंद्र भारद्वाज (Dharmendra Bhardwaj Biography) भारतीय जनता पार्टी से मेरठ गाजियाबाद विधान परिषद सीट से टिकट हासिल करने में कामयाब हो गए और बड़े स्तर की जीत भी दर्ज की।

चुनाव आयोग को दिए गए विवरण के अनुसार एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज (Dharmendra Bhardwaj Biography) के पास नगद धनराशि 1 लाख 10 हजार दिखाई गई थी इसके अलावा एक गाड़ी, दो सौ ग्राम सोना भी है। प्रत्याशी के पास 45.67 लाख व पत्नी के पास 23.13 लाख रुपये के ज्वैलरी व गाड़ी आदि के साथ बैंक में जमा हैं। प्रत्याशी के पास 4.94 करोड़ व पत्नी के नाम 4.94 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति हैं।

यूपी एमएलसी चुनाव में कौन कहाँ से जीता? किसने कहाँ लहराया परचम किन किन ज़िलों में कौन किस पर हुआ भारी-

  • मुरादाबाद-बिजनौर सतपाल सैनी (बीजेपी)
  • रामपुर-बरेली महाराज सिंह (बीजेपी)
  • पीलीभीत-शाहजहांपुर घोषणा बाकी
  • सीतापुर पवन सिंह चौहान (बीजेपी)
  • लखनऊ-उन्नाव रामचंद्र प्रधान (बीजेपी)
  • रायबरेली दिनेश प्रताप सिंह (बीजेपी)
  • प्रतापगढ़ अक्षय प्रताप सिंह (राजा भैया की पार्टी)
  • सुल्तानपुर शैलेन्द्र प्रताप सिंह (बीजेपी)
  • बाराबंकी अंगद कुमार सिंह (बीजेपी)
  • बहराइच-श्रावस्ती प्रज्ञा त्रिपाठी (बीजेपी)
  • आजमगढ़-मऊ विक्रांत सिंह रिशु (निर्दलीय)
  • गाजीपुर विशाल सिंह चंचल (बीजेपी)
  • जौनपुर बृजेश सिंह प्रिंशू (बीजेपी)
  • वाराणसी अन्नपूर्णा सिंह (निर्दलीय)
  • इलाहाबाद (प्रयागराज) डॉ. केपी श्रीवास्तव (बीजेपी)
  • झांसी-जालौन-ललितपुर रमा निरंजन (बीजेपी)
  • कानपुर-फतेहपुर अविनाश सिंह चौहान (बीजेपी)
  • इटावा-फर्रुखाबाद प्रांशु दत्त (बीजेपी)
  • आगरा-फिरोजाबाद विजय शिवहरे (बीजेपी)
  • मेरठ-गाजियाबाद धर्मेंद्र भारद्वाज (बीजेपी)
  • गोंडा अवधेश कुमार सिंह (बीजेपी)
  • फैजाबाद (अयोध्या) हरिओम पांडे (बीजेपी)
  • बस्ती-सिद्घार्थनगर सुभाष यदुवंश (BJP)
  • गोरखपुर-महाराजगंज सीपी चंद (बीजेपी)
  • देवरिया-कुशीनगर डॉक्टर रतनपाल सिंह (बीजेपी)
  • बलिया रविशंकर सिंह पप्पू (बीजेपी)

MLC Dharmendra Bhardwaj Biography,
BJP MLC Dharmendra Bhardwaj,
Meerut Ghaziabad MLC Dharmendra Bhardwaj,

Dharmendra Bhardwaj Biography: जानें कितने अमीर हैं धर्मेंद्र भारद्वाज
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›