Report by : Nitin Kumar
Published at :
भारत मां को समर्पित किया दीपावली का पहला दीया भारत मां को समर्पित किया दीपावली का पहला दीया
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक संस्था द ग्रोइंग पीपल, मेरठ नगर निगम तथा पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के संयुक्त तत्वाधान में सूरजकुंड पार्क में “दीपोत्सव तथा भारत माता की आरती ” के कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें लोगों ने सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, अधिकारियों तथा गणमान्य व्यक्तियों के साथ मिलकर दीपावली का अपना पहला दीया देश के नाम समर्पित किया।

सांसद राजेंद्र अग्रवाल जी ने कहा कि मौसम खराब होने के बावजूद लोग भारत माता को दीपावली का पहला दिया समर्पित करने के लिए आए हैं यह दिखाता है कि लोगों में अपने देश तथा देश के शहीदों के प्रति कृतघ्नता का भाव है। लोगों का यही भाव देश को महान बनाता है उन्होंने सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

बारिश के बावजूद कार्यक्रम में पहुंची मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने कहा कि की दीपावली हर्षोल्लास का त्यौहार है लेकिन बहुत जरूरी है कि इस अवसर पर हम उन सभी लोगों को भी नमन करें जिनकी वजह से आज हम यह सब त्यौहार मना पा रहे हैं, उन्होंने भी सभी मेरठ वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

ग्रोइंग पीपल के अध्यक्ष अदिति चन्द्रा ने बताया उनकी संस्था पिछले 4 साल से दीपावली का पहला दिया देश के शहीदों को नमन करते हुए भारत माता को समर्पित करती है, इससे लोगों में दीपावली की उमंग के साथ देशभक्ति का भी संचार होता है।

पूरे दिन भर बारिश होने के बावजूद भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे जिस पर अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, अंजू वॉरियर, आईएमटी इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक मयंक मोहन गुप्ता, संजय अग्रवाल, आर के शर्मा, पार्षद सुमित शर्मा, पूर्व पार्षद नरेंद्र राष्ट्रवादी, बीवीजी के यूनिट इंचार्ज सौरभ सिंह, अमित सोलंकी, राहुल चौधरी, संजय सबरवाल, सुनील मनोठिया, दीपक कुमार, भावना शर्मा, अशोक शर्मा,मंजू ,नीतू विद्यार्थी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›