Report by : Neha Singh
Published at :
Ghaziabad: Made aware of cancer on World Cancer Day Ghaziabad: Made aware of cancer on World Cancer Day
विज्ञापन
विज्ञापन
  • फाईज़ अली सैफी || ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। रिजर्व पुलिस लाइन्स में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को कैंसर के प्रति जागरूक करते हुए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया हैं। जिसके चलते डॉ जीपी मथुरिया(सर्जन) के निर्देशन में कैंसर विशेषज्ञ टीम ने पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को कैंसर के प्रति जागरूक किया गया, साथ ही परिवार के सदस्यों के उपचार/ बचाव के लिए सुझाव भी दिये गये।

आपको बता दें कि कार्यशाला में डाॅ प्रदीप यादव के साथ विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ मोनिका केशरवानी, डॉ आशुतोष गौतम और उनके अन्य सहयोगी स्टाफ ने पुलिसकर्मियों और उनके परिवारीजनों को कैंसर से कैसे बचा जाये इसके विभिन्न तरीके बताए और साथ ही कैंसर होने पर उपचार का क्या तरीका उसके बारे में भी विस्तार से समझाया तथा जानकारी दी। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स ऊदल सिंह और उपनिरीक्षक सहायक पुलिस अरूण कुमार समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›