Report by : News Desk
Published at :
eradio || e radio india || इ रेडियो इंडिया eradio || e radio india || इ रेडियो इंडिया
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन-420: पुलिस ने पकड़े तीन शातिर वांछित

  • फाईज़ अली सैफी || ई-रेडियो इंडिया

गाज़ियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने शातिर जालसाज अपराधियों के विरुद्ध ऑपरेशन 420 अभियान चलाया हुआ हैं। जिसके चलते थाना लोनी पुलिस ने तीन ऐसे वांछित अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया हैं, जोकि फोटोकॉपी कराने वाले ग्राहकों की आईडी पर फर्जी सिम कार्ड निकाला करते थे तथा उन सिम कार्डो बेच दिया करते थे।

Ghaziabad Police ने आधा दर्जन से अधिक अपराधियों काे दबोचा

पुलिस को पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान हारुन पुत्र इरशाद, दूसरे की अवनीश पुत्र डालचंद और तीसरे की दिवाकर पुत्र ठीकुर निवासी थाना नीमगांव लखीमपुर खीरी बताया हैं।

पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्त गणों ने बताया कि जनपद लखीमपुर खीरी के ग्राम अमीनगर में उनकी एक फोटोकॉपी की दुकान हैं, जिसपर अभियुक्त गण फोटोकॉपी कराने वाले ग्राहकों की आईडी जालसाजी से अपने पास रख लिया करते हैं तथा उसपर फर्जी तरीके से सिम कार्ड निकाल लिया करते हैं और फिर उन सिम कार्ड को एक्टिवेट कर लिया करते हैं।

थाना लोनी प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त गणों से पूछताछ में स्पष्ट हुआ है कि उन्हें एक सिम कार्ड बेचकर तथा एक्टिवेट करने पर 30 रूपए प्रति सीम कंपनी से कमीशन मिलता हैं। पुलिस ने इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करके इनको जेल भेज दिया हैं।

पुलिस के हत्थे चढ़े 2 शातिर मादक पदार्थ तस्कर, एक कार सहित भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद

Ghaziabad Police ने आधा दर्जन से अधिक अपराधियों काे दबोचा

गाज़ियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी और एसपी ग्रामीण ईरज राजा के आदेश अनुसार देहात थानाक्षेत्रों में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध अभियान चला हुआ हैं। जिसके चलते थाना मुरादनगर पुलिस ने रविवार सुबह चेकिंग के दौरान पेरिफेरल हाईवे के पास से अवैध गांजे की तस्करी करते दो शातिर तस्करों को गिरफ़्तार किया हैं। पुलिस को इनके पास से एक शिफ्ट डिजायर कार और 33 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ हैं। वहीं, पुलिस को पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम पिंकू पुत्र माजी राम निवासी थाना बड़ौत बागपत और दूसरे ने तालीम पुत्र अली हसन निवासी थाना जानी मेरठ बताया हैं।

पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि वह बरामद की गई शिफ्ट डिजायर कार से चोरी-छुपे उड़ीसा से अवैध गांजा छुपाकर सस्ते दामों पर लेकर आते हैं और फिर उस गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर नशे का सेवन करने वाले नशेड़ियों को अधिक दामों पर बेच दिया करते हैं, जिससे कि अभियुक्त गण अपनी जीविका चलाते हैं।

थाना मुरादनगर प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध अभियान के अभियान चलाया हुआ हैं, जिसके अनुपालन में मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ़्तारी कि गई हैं। जिनके पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ हैं। पुलिस ने इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करके इनको जेल भेज दिया हैं।

चेकिंग के दौरान 2 वाहन चोर गिरफ़्तार, अवैध चाकू सहित चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Ghaziabad Police ने आधा दर्जन से अधिक अपराधियों काे दबोचा

गाज़ियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जनपद में वाहन चोरों के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ हैं। जिसका अनुपालन करती थाना मुरादनगर पुलिस ने शनिवार रात्रि ग्राम ढिढांर के पास से चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। पुलिस को इनके पास से एक अवैध चाकू और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। वहीं, पुलिस को पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम मुस्तकीम पुत्र निजामुद्दीन और दूसरे ने उस्मान पुत्र इलियास निवासी थाना मुरादनगर गाज़ियाबाद बताया हैं।

थाना मुरादनगर प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त गणों को उस समय गिरफ़्तार कर लिया गया जब वह अवैध चाकू सहित चोरी की मोटरसाइकिल पर सक्रिय थे। पुलिस ने इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करके इनको जेल भेज दिया हैं।

पुलिस ने पकड़ा एक मादक पदार्थ तस्कर, नशीला पाउडर बरामद

Ghaziabad Police ने आधा दर्जन से अधिक अपराधियों काे दबोचा

गाज़ियाबाद। थाना साहिबाबाद पुलिस ने शनिवार दोपहर चेकिंग के दौरान एक मादक पदार्थ तस्कर को उस समय गिरफ़्तार कर लिया जब वह नशीला पाउडर लेकर उसकी बिक्री हेतु थानाक्षेत्र में सक्रिय था। पुलिस को इसके पास से 55 ग्राम अवैध नशीला पाउडर (अल्प्राजोलम) बरामद हुआ हैं।

पुलिस को पकड़े गए अभियुक्त की पहचान रिंकू पुत्र मोहन लाल निवासी थाना जाफराबाद दिल्ली के रूप में हुई हैं। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्त ने बताया कि वह अवैध नशीला पाउडर सस्ते दामों पर खरीदता है तथा इस नशीले पाउडर को महंगे दामों पर नशे का सेवन करने वाले नशेड़ीयों को बेच दिया करता हैं।

थाना साहिबाबाद प्रभारी निरीक्षक विष्णु कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त गण को चेकिंग के दौरान 80 फुटा रोड के जीजी फार्म हाउस के पास से गिरफ़्तार किया हैं। पुलिस ने इसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करके इसको जेल भेज दिया हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›