Report by : Santram Pandey
Published at :
कल्याणं करोति 40 वर्षों से निरन्तर कर रही सेवा
विज्ञापन
विज्ञापन

-यहां ज्योति यज्ञ का पुनीत कार्य किया जा रहा हैः संत गौतम दुबे
मथुरा। स्व श्रीमती सुमन मित्तल एवं जगदीश प्रसाद मित्तल की स्मृति में सेठ कन्हैया लाल धार्मिक ट्रस्ट के सौजन्य से कल्याणं करोति, मथुरा द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का समापन समारोह के अवसर पर संत गौतम दुबे महाराज ने कहा कि यहां ज्योति यज्ञ का पुनीत कार्य किया जा रहा है मेरा मानना है कि इस प्रकार की सेवा निरन्तर बृजवासियों के लिए राधारानी की कृपा से चलती रहे।
निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के समापन अवसर पर रमन लाल शोरेवाला स्कूल के निदेशक वीरेन्द्र गोयल ने कहा कि सेठ कन्हैया लाल धार्मिक ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन कराये गए। यह सराहनीय कार्य है साथ ही कल्याणं करोति संस्था गरीब एवं असहाय जनों की सेवा कर रही है। इस सेवा के कार्य को विस्तृत रूप प्रदान करने के लिए संस्था द्वारा सुपर स्पेशलिटी नेत्र चिकित्सालय का निर्माण किया जा रहा है। मैं इसके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। इस हॉस्पीटल के द्वारा मथुरा व आस पास के जनपदों में रहने वाले लोगों को लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर सौंख नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन मणिशंकर बंसल ने कहा कि सबसे बड़ा जीवन में कार्य मानवता की सेवा करना है हमारे महापुरूषों ने भी हमें यहीं बताया है कि मानव कल्याण के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि कल्याणं करोति द्वारा प्रस्तावित नवीन सुपर स्पेशलिटी हास्पीटल का जो निर्माण होने जा रहा है। इसमें हम सभी को अधिक से अधिक सहयोग करना चाहिए। आज सबसे अधिक समस्या प्रदूषण से है तथा खान-पान की समस्या है। जिसके कारण नेत्र रोगियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही हैं। जो कि चिन्ता है। इस अवसर पर कल्याणं करोति के सह सचिव व नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद मूलचन्द्र गर्ग ने कहा कि कल्याणं करोति 40 वर्षों से निरन्तर सेवा के कार्यो को करती चली आ रही है यह पुनीत कार्य सभी उदारमना सहयोगी जनों के सहयोग से सम्भव हो सका है। इस अवसर पर 133 नेत्र रोगियों के ऑपरेशन निःशुल्क रूप से सम्पन्न किये गए है। इस अवसर पर राजेश कुमार, सन्देश मित्तल, नीता मित्तल, प्रियंका मित्तल, मुकेश अग्रवाल, अवधेश खण्डेलवाल,  प्रवीन भारद्धाज,  अंकुर गोस्वामी आदि की उपस्थिति प्रमुख रूप से रही।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›