Report by : Neha Singh
Published at :
धर्मेन्द्र गिरि को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपित को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन

-तीन जुलाई को स्वयं को अलकायदा का आदमी बताकर महंत सहित पीएम सीएम और गृहमंत्री की हत्या करने की धमकी दी थी

मथुरा, शंकराचार्य सनातन दशनाम, अखाड़ा श्रीमठ महेश्वर धाम, वृन्दावन के महंत धर्मेंद्र गिरि गोस्वामी को जान से मारने की धमकी मोबाइल पर देने वाले व्यक्ति को वृंदावन केतवाली की जैंत पुलिस ने शनिवार दोपहर पकड़ लिया है। जिसे एसएसपी के समक्ष पेश किया गया है। यह जानकारी पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एमपी सिंह ने दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि बीते तीन जुलाई को महामंडलेश्वर धर्मेन्द्र गिरि गोस्वामी को धमकी भरा फोन आया है। जिसमें महंत धर्मेंद्र गिरी महाराज से फोन करने वाले ने पीएम मोदी, सीएम योगी और अमित शाह को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

धमकी देने वाले ने खुद को अलकायदा से जुड़ा हुआ बताया। महंत ने मथुरा के जैंत थाने में तहरीद में कहा कि फोन करने वाले व्यक्ति ने हिंदू राष्ट्र की मांग और नुपुर शर्मा के समर्थन से दूर रहने की धमकी दी। साथ ही उसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री की भी हत्या करने की धमकी दी। इस मामले को मथुरा पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए भारतीय दंड विधान की धारा 295 (ए) व 507 के तहत मामला दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए थे।

थाना जैंत प्रभारी ने इस मामले में प्रकाश में आए सेरीमल इस्लाम चौधरी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी। शनिवार दोपहर माल गोदाम रोड नए बस स्टैण्ड के पास से सेरीमल इस्लाम चौधरी पुत्र जहिरूद्दीन चौधरी निवासी लालापुर थाना लाला जिला हथकल्ली, असम को गिरफ्तार कर लिया, जिसने फोन करने की बात को कबूला है। एएसपी सिटी ने बताया कि आरोपित के कब्जे से मोबाइल एवं सिम कार्ड भी बरामद किया गया है, जिससे उसने तीन जुलाई को महंत को जान से मारने की धमकी दी थी।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›